
उत्तराखंड के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में खटीमा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर खटीमा कोतवाली में ज्ञापन सौंपा।
भाजमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने विधायक के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंचों पर मर्यादा का पालन करना चाहिए। इस तरह की टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार के विकास कार्यों और आगामी चुनाव में भाजपा की संभावित जीत को लेकर कांग्रेस बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रही है। उन्होंने विधायक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी उठाई।
भाजमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और विधायक हरीश धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सतीश भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो
प्रमोद गाडकोटी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो
शशांक बिष्ट
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post