Tuesday, September 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

300 से ज्यादा पत्रकार जुटे, हक और सुविधाओं के लिए सरकार से उठी बुलंद आवाज

Crime Patrol by Crime Patrol
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
journalist
1
VIEWS

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के महोबा में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में यूनियन ने नई श्रम संहिता के तहत परिभाषित सभी श्रमजीवी पत्रकारों को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जा रही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। सम्मेलन में प्रदेश के अधिकांश जिलों से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जल शक्ति रामकेश निषाद और राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल मन्नू कोरी ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से दिए गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। सम्मेलन के अंतिम दिन प्रतिनिधियों ने विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर खजुराहो का भ्रमण भी किया।

इसे भी पढ़ें

Dr. Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’

डॉ. निशंक ने सीएम योगी से की मुलाकात, मैथिलीशरण गुप्त संग्रहालय के लिए 4 करोड़ स्वीकृत

August 14, 2026
CM

नई शिक्षा नीति से लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडी, शिक्षा और रोजगार को मिल रही नई दिशा: सीएम धामी

July 20, 2026
Journalists Union

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड लंबित, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने समाधान की उठाई मांग

July 3, 2026
Press Meeting

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का हमला, ट्रस्ट भंग कर न्यायिक जांच की मांग

June 23, 2026

मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव खत्म करने की मांग

सम्मेलन में इस बात पर चिंता जताई गई कि सरकारी अस्पतालों में राज्य कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा का लाभ सभी श्रमजीवी पत्रकारों के बजाय केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों तक सीमित कर दिया गया है। यूनियन ने डेस्क कर्मियों को मान्यता देने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाने की मांग की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की सरकार द्वारा गठित पत्रकार बंधु व्यवस्था भी प्रभावी रूप से संचालित होती नजर नहीं आ रही है। वहीं, कोविड काल के दौरान पत्रकारों को रेल यात्रा में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट समाप्त किए जाने का मुद्दा भी सम्मेलन में उठाया गया।

यूनियन ने इन सभी सुविधाओं को तत्काल बहाल करने के साथ ही मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच सुविधाओं को लेकर भेदभाव समाप्त करने का अनुरोध किया।

पेंशन बढ़ाने और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी की ओर से पेश किए गए ज्ञापन में पत्रकारों के लिए देशव्यापी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। साथ ही पीएफ के माध्यम से मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की मांग भी रखी गई।

पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों पर चिंता जताते हुए सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और आकस्मिक निधन का शिकार होने वाले पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की गई।

इसके अलावा पीजीआई में राज्य मुख्यालय के पत्रकारों को मिल रही चिकित्सा सुविधा की प्रक्रिया को सरल बनाने और इसका लाभ सभी पत्रकारों को देने, पत्रकारों को सस्ती दरों पर भूखंड आवंटित करने तथा छोटे और मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों को विज्ञापन आवंटन में निश्चित प्रतिशत निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई।

यूनियन ने वेब मीडिया के लिए स्पष्ट नीति बनाने और प्रदेश स्तर पर प्रेस काउंसिल गठित करने की मांग भी की।

आयुष्मान योजना को व्यापक बनाने का सुझाव

प्रदेश सरकार की ओर से पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने पर यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही योजना में मौजूद कमियों को दूर कर इसे अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए गए।

सम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में मौजूद आंतरिक कमियों पर भी वक्ताओं ने चर्चा की। इन्हें दूर करने के लिए प्रतिनिधियों से लिखित सुझाव मांगे गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर पत्रकारों की आचार संहिता को लेकर सरकार से वार्ता किए जाने की बात कही गई।

बुंदेली संस्कृति ने बांधा समां

स्वागत समिति के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने सम्मेलन में पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत किया। महामंत्री देवराज सिंह ने यूनियन की एक वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन को आईएफडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष प्रेम कांत तिवारी और मुख्यालय सचिव के. विश्वदेव राव ने भी संबोधित किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं महोबा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान श्री मिश्रा को चित्रकूट मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दोनों दिनों में प्रतिनिधियों ने बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

लक्सर में धर्म परिवर्तन के आरोप से हड़कंप, महिला ने पति समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Next Post
Letter

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Mahakaal

ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक गूंजेगा गणेश भक्ति का रंग, ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ बनेगी खास आकर्षण

4 days ago
Army

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर परमार्थ निकेतन में वीर जवानों को श्रद्धांजलि

4 months ago
Harish Rawat

अंकिता प्रकरण पर 8 फरवरी की महापंचायत को इंडिया गठबंधन का समर्थन

7 months ago
V. Murugesan

हल्द्वानी में एडीजी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण के दिए सख्त निर्देश

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
  • 300 से ज्यादा पत्रकार जुटे, हक और सुविधाओं के लिए सरकार से उठी बुलंद आवाज
  • लक्सर में धर्म परिवर्तन के आरोप से हड़कंप, महिला ने पति समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Letter

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

September 15, 2026
journalist

300 से ज्यादा पत्रकार जुटे, हक और सुविधाओं के लिए सरकार से उठी बुलंद आवाज

September 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol