Tuesday, October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हल्द्वानी में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, कोर्ट के आदेश पर निजी अस्पताल और डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

Crime Patrol by Crime Patrol
July 11, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Court
15
VIEWS

हल्द्वानी में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर आखिरकार एक निजी अस्पताल और उसके चिकित्सकों के खिलाफ मेडिकल नेग्लिजेंस का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई महीनों तक कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी भरत मोहन सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई ललित मोहन सिंह की सितंबर 2025 में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मौत हो गई। शिकायत के अनुसार, डॉ. बृजमोहन जोशी ने ऑपरेशन को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए 24 सितंबर 2025 को मुखानी रोड स्थित द प्राइड हॉस्पिटल में सर्जरी की थी।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल ने मरीज की हालत सामान्य बताई, लेकिन शाम होते-होते अचानक सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहकर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

पीड़ित परिवार ने घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कोतवाली हल्द्वानी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। याचिका में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय तथ्यों में विरोधाभास का भी उल्लेख करते हुए अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

October 13, 2026
एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

October 13, 2026
जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

October 13, 2026
देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर ने दी बधाई

देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर ने दी बधाई

October 12, 2026

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि न्यायालय के आदेश और शिकायत के आधार पर हल्द्वानी के निजी अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ मेडिकल नेग्लिजेंस सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान जवाबदेही और चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-11-at-17.29.26.mp4

मनोज कत्याल एसपी सिटी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रुड़की को मिली नई अंतिम यात्रा बस, सांसद निधि से 30 लाख की सुविधा का लोकार्पण

Next Post

खटीमा के जंगल में हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका

Next Post
elephant

खटीमा के जंगल में हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका

Flying Squirrel

12 साल बाद रामनगर में दिखी दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Bhandara

सावन में भक्ति: विजय पार्क में रुद्राभिषेक और भंडारा

1 year ago
Uttarkashi

जिलाधिकारी का निर्देश: हर गर्भवती को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित

12 months ago
media team

छत्तीसगढ़ पहुंचा उत्तराखंड का 13 सदस्यीय मीडिया दल, केंद्र की परियोजनाओं का करेगा जमीनी अध्ययन

4 weeks ago
Doctors

हिम्स जौलीग्रांट में PACS सिस्टम शुरू, मरीजों को मिलेगी तेज और सटीक रिपोर्टिंग

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज
  • एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

October 13, 2026
एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol