रुड़की के मालवीय चौक स्थित निर्वाण आश्रम में अंतिम यात्रा की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई नई अंतिम यात्रा बस का लोकार्पण राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
करीब 30 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह बस अब रुड़की से हरिद्वार अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले परिवारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी। अब तक निर्वाण आश्रम में केवल एक अंतिम यात्रा बस थी, जिसके बाहर होने पर अन्य जरूरतमंद परिवारों को वाहन का इंतजार करना पड़ता था। नई बस के संचालन से अब लोगों को समय पर वाहन उपलब्ध हो सकेगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुगम हो जाएगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि दुख की घड़ी में किसी भी परिवार को परिवहन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसी उद्देश्य से सांसद निधि से यह बस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि समाज की आवश्यक जरूरतों को भी पूरा करना है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि अंतिम यात्रा बस जैसी सेवाएं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह बस जरूरत के समय लोगों का सहारा बनेगी और परिजनों को अपने प्रियजनों की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में मदद करेगी। उन्होंने इस जनहित कार्य के लिए निर्वाण आश्रम के पदाधिकारियों और सभी सहयोगियों की सराहना भी की।
प्रदीप बत्रा (केबिनेट मंत्री )
कल्पना सैनी ( राज्यसभा सांसद )
Reported By: Praveen Bhardwak












Discussion about this post