:देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य की 5.97 ग्राम स्मैक, 280 ग्राम अवैध चरस और 54 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की है।
डोईवाला पुलिस ने लालतप्पड़ क्षेत्र से एक वैगन-आर कार सवार आरोपी को 5.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। वहीं नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक आरोपी को 280 ग्राम चरस और दूसरे आरोपी को 54 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Reported by: Shiv Narayan












Discussion about this post