डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छात्र सार्थक ठाकुर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सार्थक एसआरएचयू में स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज (एसबीएस) में बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर-IV के छात्र हैं। उनका चयन वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएस) द्वारा किया गया है।
इस फेलोशिप के अंतर्गत सार्थक लाइफ साइंसेज श्रेणी में प्रो. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बीएचयू वाराणसी में शोध कार्य करेंगे। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है, साथ ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन को भी दर्शाती है।
एसआरएचयू के स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के प्राचार्य डॉ.संजय गुप्ता ने बताया कि सार्थक ने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
फेलोशिप में शानदार चयन
फेलोशिप के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें देशभर से लगभग 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सार्थक ठाकुर ने अपना स्थान सुनिश्चित किया।
Reported By: Arun sharma














Discussion about this post