
हरिद्वार में कांवड़ मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। लगभग चार से पांच करोड़ श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद पूरे मेले में किसी बड़ी घटना की खबर नहीं रही।
इस सफलता के पीछे पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल की सटीक प्लानिंग ही अहम रही है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर मोर्चे पर फोर्स ने डटकर काम किया।
मेले की समाप्ति पर एसएसपी डोभाल ने सभी अफसरों और जवानों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कॉन्स्टेबल से लेकर उच्चाधिकारियों तक हर किसी ने पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई।
एसएसपी ने इस सफल आयोजन को टीमवर्क का नतीजा बताया और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ काम करने की बात कही।
SSP हरिद्वार
Reported By: Abhyudaya Sharma













Discussion about this post