इसे भी पढ़ें
हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकाश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम में सेवादारों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में बताया गया कि 4 अप्रैल को भगवान रविदास आश्रम से हरकी पैड़ी तक भव्य दमड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु और सेवादार शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार-प्रसार भक्ति गीतों और कीर्तन के माध्यम से किया जाएगा।
आश्रम के प्रबंधक राजकुमार डोगर ने बताया कि जालंधर से दो विशेष ट्रेनों के जरिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे, जिनके स्वागत और ठहरने की व्यवस्था आश्रम में की जा रही है। वहीं 5 अप्रैल को आश्रम में श्री अखंड साहिब पाठ, कथा-कीर्तन और विशाल लंगर का आयोजन होगा।
सेवादार संजय चोपड़ा ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जिसे प्रकाश उत्सव के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।












Discussion about this post