कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू ग्राउंड में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बन्नू ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके दर्द की आवाज को राहुल गांधी मजबूती से उठाएंगे। गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का देहरादून से बचपन का जुड़ाव रहा है और उनकी इच्छा थी कि यह कार्यक्रम इसी शहर में आयोजित हो।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने दावा किया कि कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोगों की भागीदारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों का दौरा किया है और छात्रों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी NEET समेत छात्रों से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज बुलंद करेंगे।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
हरक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता कांग्रेस
करण मेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post