
देहरादून में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक की।यह बैठक देहरादून के युमना कलोनी में मंत्री के शासकीय आवास पर आयोजित हुई।
शिक्षा मंत्री ने बैठक में बताया कि एससीईआरटी और सभी डायट संस्थानों के लिए पृथक शिक्षक संवर्ग बनाया जाएगा। इसके लिए तैयार नियमावली जल्द कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी।
डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में पहली बार एससीईआरटी व डायटों के प्रशासनिक और अकादमिक ढांचे में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। एससीईआरटी में 121 पदों का पुनर्गठन किया गया है—58 अकादमिक और 63 पैरा अकादमिक पद।
उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत उच्चीकृत विद्यालयों में नए पदों के सृजन के भी निर्देश दिए। रिक्त पदों को जल्द भरने, चतुर्थ श्रेणी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और अधिकारियों की कमी दूर करने पर भी बल दिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post