लक्सर में वर्ष 2025 की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लक्सर क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों पर बिजली बिलों में लगाए जा रहे सरचार्ज और विलंब शुल्क के खिलाफ लक्सर विकास समिति ने कड़ा विरोध जताया है। समिति के संस्थापक रविन्द्र सिंह आनंद ने इस संबंध में उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद क्षेत्र के लोग आज भी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाना अन्यायपूर्ण है। समिति ने सरचार्ज व लेट फीस समाप्त करने, गरीब प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज तथा बकाया बिलों के लिए ब्याज रहित किस्तों की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post