Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उपनल पूर्व सैनिकों को समान वेतन की मांग, रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से की मुलाकात

Crime Patrol by Crime Patrol
August 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
28
VIEWS

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने विकासनगर क्षेत्र की शक्ति नहर के दोनों ओर क्रैश बैरियर और तार जाल लगाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

प्रमुख सचिव ऊर्जा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित निगमों के प्रबंध निदेशकों को तत्काल वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

inspected

उत्तरकाशी: डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल और झाला में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

October 10, 2026
Gorkha Dashain

30 अक्टूबर से सजेगा गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

October 10, 2026
CM

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में बहुउद्देशीय शिविर, सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं

October 10, 2026
Shri Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, रिकॉर्ड 3.78 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

October 10, 2026

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों से संबंधित जनहित याचिका संख्या 116/2018, कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित एवं प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य लाभ देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद शासन की ओर से 3 फरवरी 2026 को सभी विभागों को समान कार्य-समान वेतन के संबंध में निर्देश जारी किए गए।

नेगी के अनुसार, अधिकांश विभागों और निगमों में इन निर्देशों का अनुपालन हो चुका है, लेकिन ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों—यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल—में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने ऊर्जा विभाग से जल्द आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की।

शक्ति नहर की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

नेगी ने विकासनगर-डाकपत्थर स्थित शक्ति नहर के दोनों ओर क्रैश बैरियर और तार जाल लगाए जाने का मुद्दा भी प्रमुख सचिव के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतजामों के अभाव में नहर क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नहर के दोनों ओर सुरक्षा जाल और क्रैश बैरियर लगाए जाने से दुर्घटनाओं और आत्महत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम में मदद मिल सकती है।

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देश के बाद ऊर्जा निगमों में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा और शक्ति नहर की सुरक्षा के लिए भी जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में कार्रवाई से पूर्व सैनिकों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को भी राहत मिलेगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार, कोटद्वार का बढ़ा गौरव

Next Post

जिला अस्पताल जौलजीबी में शिफ्ट करने की मांग, हिमालय बचाओ संघर्ष समिति ने उठाई आवाज

Next Post
Munsyari

जिला अस्पताल जौलजीबी में शिफ्ट करने की मांग, हिमालय बचाओ संघर्ष समिति ने उठाई आवाज

CM Dhami

मिलावटखोरों पर धामी सरकार सख्त, त्योहार और चारधाम यात्रा के बीच तेज होंगी छापेमारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए पांच दिवसीय रिसर्च कार्यशाला शुरू

3 months ago
Abhinav Thapar

खेल जीवन मे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करता है: अभिनव थापर

11 months ago
meeting

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए हितधारकों के साथ की बैठक

6 months ago
DSB International School

डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में ‘युवा जोश’ कार्यक्रम आयोजित

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी: डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल और झाला में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
  • 30 अक्टूबर से सजेगा गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में बहुउद्देशीय शिविर, सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

inspected

उत्तरकाशी: डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल और झाला में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

October 10, 2026
Gorkha Dashain

30 अक्टूबर से सजेगा गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol