Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामनगर-देहरादून नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, पहली बार रेल सेवा से जुड़े कुमाऊं और गढ़वाल

Crime Patrol by Crime Patrol
July 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Train
5
VIEWS

उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे रेल संपर्क विस्तार के तहत रविवार को रामनगर से देहरादून के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। यह पहली रेल सेवा है, जो सीधे तौर पर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को रेल नेटवर्क से जोड़ रही है। इस नई ट्रेन के संचालन से पर्यटन, तीर्थाटन और स्थानीय यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विधायक अरविंद पांडे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे राज्य के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से इस रेल सेवा को शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे। उनका कहना है कि यह ट्रेन न केवल गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। उल्लेखनीय है कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय भी दोनों मंडलों के बीच इस प्रकार की सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं थी।

फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन (बुधवार और शुक्रवार) संचालित होगी। रामनगर से यह सुबह 5:50 बजे रवाना होकर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से प्रस्थान कर रात्रि 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, एसी चेयर कार, शयनयान, द्वितीय श्रेणी चेयर कार और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।

नई रेल सेवा से जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों, गिरिजा देवी मंदिर, सीतामढ़ी (सीतावनी) जैसे धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं तथा हरिद्वार और देहरादून के माध्यम से चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार और रेलवे इसे उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-18-at-17.15.27.mp4

अनिल बलूनी,
सांसद
पौड़ी गढ़वाल।

Reported By: Praveen bhardwaj

Previous Post

6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Next Post

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 19 से 22 जुलाई तक कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

Next Post
Uttarakhnad

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 19 से 22 जुलाई तक कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

Kedarnath

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से घोड़ा-डंडी-कंडी सेवा प्रभावित, पैदल यात्रा जारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Leopard

श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का फिर आतंक

1 year ago
Yoga Mahotsav

योग महोत्सव में हेरिटेज ग्रुप लॉन्च, योग-साधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

6 months ago
Meeting

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

2 months ago
Harak Singh Rawat

प्रधानमंत्री आवास योजना में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप: हरक सिंह रावत

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी
  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol