राजधानी के दून अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अब मरीजों को लंबी लाइनों से राहत देने के लिए हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन और बिलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। दून अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 2500 से 3000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर केवल ग्राउंड फ्लोर पर होने के कारण काफी भीड़ लगती थी। अब हर मंजिल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे मरीज किसी भी फ्लोर से अपना पर्चा बनवा सकते हैं।
खासतौर पर गायनी और मेडिसिन विभाग में अधिक भीड़ रहती थी, वहां भी अब बिलिंग और रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। पहले इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को आयुष्मान संबंधी प्रक्रिया के लिए अलग से जाना पड़ता था, लेकिन अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान काउंटर पर ही एडमिशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
गीता जैन, प्रिंसिपल दून अस्पताल
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post