शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला कंट्रोल रूम में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने अपने साथियों के साथ मंत्री का स्वागत किया और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुशा घाट मार्ग पर पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण तथा पार्किंग स्थलों के पास वेंडिंग जोन विकसित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान मोती बाजार, रामघाट और अपर रोड जैसे क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बेहतर यातायात और सुविधाओं की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने मनसा देवी पैदल मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को स्वरोजगार के अवसर देने की मांग भी उठाई।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को आगामी कुंभ मेला विकास योजनाओं में शामिल किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मेला आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post