चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरने की सूचना पर प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।
डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना के बाद थाना चंबा पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में लगभग 9–10 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है।
घटनास्थल पर टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post