Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा जनपद

Crime Patrol by Crime Patrol
August 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Independence Day
2
VIEWS

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरा पौड़ी जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर से लेकर गांवों तक तिरंगे की आन, बान और शान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखने को मिला। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न कार्यक्रमों में देशप्रेम, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना ने लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक भव्य प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभात फेरी ने पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस का जोश भर दिया।

जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान की गूंज के बीच पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा।

संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ दिलाई।

प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का दिन है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभा रहा है।

मदन कौशिक ने कहा कि पौड़ी वीर सैनिकों की धरती है, जहां की मिट्टी ने देश को ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने युवाओं और बच्चों को राज्य की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए गांवों को मजबूत बनाने तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए सभी को मिलकर सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने भी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन ही प्रशासन की पहचान होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान, विकास कार्यों की निरंतर निगरानी तथा तकनीक और नवाचार के माध्यम से जनसेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास, खेल, रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने स्वच्छ, सुंदर और विकसित पौड़ी के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीर सैनिकों और वीर नारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान हमारी अमूल्य विरासत है और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, विकास भवन सहित जनपद के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें

Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
DM Ashish

देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

September 29, 2026
preparations

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, स्थायी कार्यों ने पकड़ी रफ्तार; बारिश थमते ही अस्थायी काम होंगे तेज

September 29, 2026
raids

हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी, दस्तावेज खंगाले

September 29, 2026

समारोह के बाद रांसी स्टेडियम के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्वयं पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और प्रतिभागियों से रोपे गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस तरह 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे पौड़ी जनपद में हर्षोल्लास, उमंग, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ मनाया गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-15-at-13.23.54.mp4

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-15-at-13.23.55.mp4

प्रभारी मंत्री मदन कौशिक

Reported By: Arun sharma

Previous Post

कनखल में ‘पिल्ला गैंग’ का आतंक, आधा दर्जन युवकों ने युवक पर किया हमला; CCTV में कैद वारदात

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर DGP दीपम सेठ ने फहराया तिरंगा, 950 से अधिक पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

Next Post
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर DGP दीपम सेठ ने फहराया तिरंगा, 950 से अधिक पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

Independence Day

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Police raid

रामनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार

2 weeks ago
Crime news

रुड़की: धर्म और तालीम के नाम पर मासूम का शोषण

1 year ago
Bhagwat Katha

सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

8 months ago
Leopard

महिला पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम
  • UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन
  • देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

MoU

योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम

September 29, 2026
Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol