Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

Crime Patrol by Crime Patrol
August 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Independence Day
2
VIEWS

उत्तरकाशी। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया। साथ ही देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें

Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
DM Ashish

देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

September 29, 2026
preparations

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, स्थायी कार्यों ने पकड़ी रफ्तार; बारिश थमते ही अस्थायी काम होंगे तेज

September 29, 2026
raids

हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी, दस्तावेज खंगाले

September 29, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत जिलेभर में छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई प्रभातफेरियों से हुई। सुबह 9 बजे सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और कई गैरसरकारी भवनों में राष्ट्रध्वज फहराया गया।

कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। यही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समरसता और एकजुटता का संदेश देता है और इसी भावना के साथ देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

समारोह में गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर, ऋषिराम शिक्षण संस्थान और एमडीएस उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत और लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं ‘पंचतत्व एक पहाड़ी उड़ान’ से अनुराग नौटियाल और पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति के जोश और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर डिजिटल युवा महोत्सव और फिट उत्तराखंड ऐप की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष के तीन लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में विशेष योगदान देने वाली अमीषा को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और उत्साह के वातावरण में मनाया गया।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर DGP दीपम सेठ ने फहराया तिरंगा, 950 से अधिक पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

Next Post

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

Next Post
rally

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Deepti Rawat

मनरेगा के नाम परिवर्तन पर उत्तराखंड में राजनीति तेज, भाजपा का पलटवार

10 months ago
Uttarakhnad

नीट अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

3 months ago
Haridwar DM

हरिद्वार: जिलाधिकारी ने किया भगवानपुर तहसील का औचक निरीक्षण

1 year ago
meets

सीएम धामी से बीस सूत्री समिति आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष की मुलाकात

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम
  • UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन
  • देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

MoU

योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम

September 29, 2026
Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol