Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

Crime Patrol by Crime Patrol
August 15, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
policemen
4
VIEWS

पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून के परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 पुलिस कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें दो पुलिसकर्मियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए मरणोपरांत सराहनीय सेवा पदक दिया गया, जिसे उनके परिजनों ने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं।

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही राज्य की नीति निर्माण प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए युवा आयोग की स्थापना का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य की ओर से दिए जाने वाले अंश को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 70 हजार रुपये करने की घोषणा भी की। इसके अलावा केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बाल वीरता पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के माहौल में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें

Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
DM Ashish

देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

September 29, 2026
preparations

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, स्थायी कार्यों ने पकड़ी रफ्तार; बारिश थमते ही अस्थायी काम होंगे तेज

September 29, 2026
raids

हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी, दस्तावेज खंगाले

September 29, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-15-at-15.49.02.mp4

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-15-at-15.49.02-1.mp4

बंशीधर तिवारी, अपर सचिव उत्तराखंड

Reported By: Shiv narayan

Previous Post

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

Next Post

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Next Post
IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Akhada

कुंभ 2027 की तैयारी तेज, अलख अखाड़े ने 108 महामंडलेश्वरों की नियुक्ति का शुरू किया सिलसिला

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Gangotri Dham

मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट

5 months ago
Doiwala

डोईवाला में घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

2 months ago
Accident

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

2 weeks ago
Doon Police

ऑटो चालक ने उड़ाए 15 हजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम
  • UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन
  • देहरादून में 1 अक्टूबर से नया खनन सत्र, अवैध खनन पर शिकंजा; खनन क्षेत्रों में लगेंगे CCTV

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

MoU

योग के वैश्विक प्रसार के लिए HET और MDNIY के बीच समझौता, पांच साल तक मिलकर होंगे कार्यक्रम

September 29, 2026
Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

September 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol