हरियाणवी गायक मासूम शर्मा उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के फाइनल में होने वाली अपनी प्रस्तावित परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। देहरादून में चल रहे UPL के तीसरे सीजन का फाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाना है। फाइनल कार्यक्रम में मासूम शर्मा की प्रस्तुति प्रस्तावित है, जिसका कुछ स्थानीय संगठनों की ओर से विरोध किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
इसी मामले को लेकर मंगलवार को मूल निवास-भू कानून के संयोजक मोहित डिमरी अपने समर्थकों के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के स्टेट ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मासूम शर्मा की प्रस्तुति का विरोध जताते हुए CAU को ज्ञापन सौंपा।
परफॉर्मेंस रद्द करने की मांग
मोहित डिमरी ने कहा कि यदि 1 अक्टूबर को UPL के फाइनल कार्यक्रम में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस कराई जाती है तो इसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने CAU के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि UPL उत्तराखंड से जुड़ा आयोजन है और फाइनल कार्यक्रम में कलाकारों के चयन को लेकर स्थानीय भावनाओं और आपत्तियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
CAU ने कहा- अंतिम फैसला काउंसिल का
वहीं, CAU की ओर से कहा गया कि संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा। अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में अंतिम निर्णय काउंसिल स्तर पर ही लिया जाएगा।
फिलहाल 1 अक्टूबर को होने वाले UPL फाइनल में मासूम शर्मा की प्रस्तुति को लेकर विवाद बना हुआ है। कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय काउंसिल की ओर से लिया जाना है।
मोहित डोभाल, सीईओ CAU
मोहित डिमरी, संयोजक मूल निवास भू कानून
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post