देहरादून में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, एनआरएलएम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना समेत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और तय समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के उत्पादों को आर्मी कैंटीन में उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई, जिससे स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों को बड़ा बाजार मिल सके।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post