
ऋषिकेश। शीशम झाड़ी स्थित चंद्रेश्वर नगर के श्री मां कात्यायनी मंदिर का 13वां वार्षिक स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री स्वामीनारायण घाट से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर मां कात्यायनी का विधि-विधान से विभिन्न औषधीय सामग्रियों द्वारा अभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
वार्षिक उत्सव में महापौर शंभू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण सहित दिल्ली से पहुंचे संजीव कपूर, चांद कपूर, राकेश गुंबर, अंजू सोनी, संगीता कपूर, गीता और नीरू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
मंदिर के व्यवस्थापक गुरविंदर सलूजा एवं नमिता सलूजा ने आयोजन में शामिल सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post