Monday, August 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ऋषिकेश: पीआईबी की मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ आयोजित, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 17, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऋषिकेश स्थित रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सहभागिता कर विकासात्मक पत्रकारिता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शम्भू पासवान ने “लोक सेवा ही संकल्प-12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर आधारित पांच पुस्तिकाओं का विमोचन किया। इन पुस्तिकाओं में विकास भी विरासत भी, राष्ट्र प्रथम ही मंत्र, राष्ट्र निर्माण ही मिशन, सशक्तिकरण ही सामर्थ्य और लोक सेवा ही संकल्प जैसे विषयों से संबंधित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

अपने संबोधन में मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। उन्होंने उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

कार्यशाला में ओमप्रकाश मालगुडी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है और इसके तहत ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 16 सुरंगों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना को पर्यावरण और स्थानीय आबादी पर न्यूनतम प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।

वहीं विजय डंगवाल ने हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता और पर्यावरणीय संरक्षण के मद्देनजर परियोजना के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेल परियोजना के लिए विशेष डिजिटल मैप तैयार किया गया है तथा सुरंगों से निकलने वाले जल को अमृत सरोवर परियोजना के तहत जल संरक्षण के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Launch

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान

August 3, 2026
Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
Morcha

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

August 2, 2026

कार्यक्रम में रोहित बडोला ने पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही शहरी क्षेत्रों में 7 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी से लाभार्थियों को सहायता मिल रही है।

कार्यक्रम के समापन पर अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि मीडिया कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारों और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत संवाददाताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि सरकार की योजनाओं और नीतियों की सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा सके।

कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मानसून से पहले नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे का कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय

Next Post

पलटन बाजार की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Next Post
Fire

पलटन बाजार की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Congress

उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने की तेज की तैयारी, दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं कुमारी शैलजा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Inspection

नैनीताल में विकास कार्यों का निरीक्षण, आयुक्त ने समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

3 months ago
Congress

बेरोजगारी और नशे के खिलाफ युवाओं का संकल्प मार्च

10 months ago
DM Pauri

डीएम पौड़ी ने अंबेडकर छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

7 months ago
Camp

न्याय पंचायत भेटियारा में जन सेवा शिविर, 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान
  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि
  • एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Launch

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान

August 3, 2026
Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol