
मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि बरसात के तीन महीनों में संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा की आशंका अधिक रहती है, इसलिए नगर निगम ने 24 घंटे संचालित होने वाला आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही शहर के नालों और नदी-नालों की सफाई का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि रिस्पना नदी सहित अन्य जल निकासी तंत्रों की बड़े स्तर पर सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि लगातार बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन मौसम साफ होते ही सफाई अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी भी तैयारियों की नियमित समीक्षा और निरीक्षण कर रहे हैं।
आलोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post