उत्तरकाशी। सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने हर्षिल-धराली एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से पुनर्वास और रोजगार के साधनों पर चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शीघ्र ही आपदा से हुई क्षति का आकलन कर पुनर्स्थापना कार्य शुरू करेगी।
सचिव ने हर्षिल में बनी अस्थायी झील से जल निकासी हेतु एजेंसियों को जल्द कार्य प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने आर्मी बेस कैंप का भी निरीक्षण किया और जवानों से आपदा के दौरान आई कठिनाइयों पर वार्ता की। जवानों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य जारी है, जिससे सैन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
सचिव पंत ने शासन स्तर पर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post