
आईआईटी रुड़की ने आईआईआईटीबी कॉमेट फाउंडेशन, आईआईआईटी बैंगलोर और मेंटिसवेव नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस (आरआईएस) तकनीक के लाइसेंसिंग के लिए समझौता किया है। प्रो. एकांत शर्मा और प्रो. प्रेम सिंह के नेतृत्व में विकसित यह तकनीक विद्युत चुम्बकीय संकेतों को तुरंत बदलने में सक्षम है, जिससे 6G नेटवर्क, स्मार्ट सेंसिंग सिस्टम और नए वायरलेस ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव संभव होंगे।
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने इसे नवाचार आधारित विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया, जबकि कुलसचिव प्रो. विवेक मलिक ने इसे शिक्षा-उद्योग सहयोग का उदाहरण कहा। मुख्य आविष्कारक डॉ. एकांत शर्मा के अनुसार, यह तकनीक संचार और स्मार्ट सेंसिंग में नए आयाम खोलेगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों के अनुरूप भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में सहायक होगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post