श्रीनगर में आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी. अंशुमान ने समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़, यातायात दबाव, ब्लैक स्पॉट, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग और रूट डायवर्जन सहित आपातकालीन व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता और मेडिकल-रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post