ऋषिकेश में फरवरी 2026 में स्थापित शिवा गंगा क्लीनिंग ट्रस्ट ने अपने नियमित सफाई अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ट्रस्ट ने लक्ष्मण झूला क्षेत्र से अब तक लगभग 3 टन कचरा एकत्र कर हटाया है।
यह अभियान राम झूला से मोक्षधाम तक के गंगा तटीय क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने हर रविवार को मिलकर सफाई कार्य किया। इस दौरान नदी किनारों और आसपास के इलाकों से प्लास्टिक कचरा, खाली बोतलें, पुराने कपड़े और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई।
ऋषिकेश में बढ़ते पर्यटन के साथ कचरे की समस्या भी लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे गंगा तट और घाटों पर प्रदूषण का प्रभाव देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
ट्रस्ट द्वारा हाल ही में राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला में एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रदूषण पर चित्र बनाए और स्वच्छता के उपायों पर चर्चा की।
ट्रस्ट का कहना है कि गंगा और देवभूमि की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए स्थानीय लोगों, दुकानदारों और पर्यटकों को भी आगे आना होगा। संस्था ने अपील की है कि कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए।
इस अभियान में प्रदीप, क्लेयर, मुस्कान, जयेश, आरती, मानव, पुनीत और अनीता सहित कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। ट्रस्ट ने आम नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post