देशभर के साथ देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध सनातन मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आ रहा है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में आकर्षक सजावट और झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
वहीं, बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर विभिन्न झांकियों में हिस्सा लिया। शहर के कई इलाकों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इसके अलावा कई स्थानों पर पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवाओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण भक्ति के गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
सुनील दीक्षित, पंडित, सनातन मंदिर, देहरादून
अनुराग मिश्रा पंडित।
स्थानीय लोग
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post