वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली सितारगंज में रमजान माह में आगामी होली के त्योहार को देखते हुए कोतवाली में सीएलजी और संभ्रांत लोगो के साथ कोतवाली पुलिस ने बैठक कर आगामी होली के त्योहार को देखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की होली दिवस पर रोजेदार ज्यादा समय तक घरों पर रहे जिससे बाजार में होली खेल रहे लोगो से बचाव हो सके।
जिन लोगों को होली खेलनी है वह लोग सामने आकर होली खेले, सीनियर सिटीजनो का कहना है कि सितारगंज एक कौमी गुलदस्ता है यहां सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार में भाग लेते हैं और आगे भी इसी तरह से लोग एक दूसरे के साथ हैं बैठक में भी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।
समसुल हक़ मुखिया। वरिष्ठ समाजसेवी।
महेश मित्तल। वरिष्ठ समाजसेवी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post