
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। मौसम विभाग के अलर्ट के कारण यात्रा अब 22 सितंबर की बजाय 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से किया जाएगा। यह यात्रा उन 71 शहीदों के घरों से पवित्र मिट्टी एकत्र करने के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्हें सैन्यधाम निर्माण के पहले चरण में शामिल नहीं किया जा सका था। यह मिट्टी बाद में सैन्यधाम में सम्मिलित की जाएगी।
बैठक से पहले मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की सफलता पर प्राप्त स्कॉच अवार्ड 2025 भेंट किया गया। मंत्री ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post