Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Crime Patrol by Crime Patrol
October 15, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Ashish Chauhan
1
VIEWS

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने और आवश्यक प्रमाणपत्र व सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से देहरादून जिले में 21 से 26 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण एवं परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इन शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री दिव्याशा योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। विभिन्न विभागों की टीमें एक ही स्थान पर सेवाएं उपलब्ध कराएंगी, ताकि दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसे भी पढ़ें

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Khajan Das

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

October 15, 2026
Srinagar

श्रीनगर विधानसभा को ₹16.18 करोड़ की सौगात, धन सिंह रावत ने किया योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

October 15, 2026
Politics

लोक जनशक्ति पार्टी को झटका, अरविन्द समर्थकों संग जन अधिकार पार्टी जनशक्ति में शामिल

October 15, 2026

इन तारीखों पर यहां लगेंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जाएगा:

  • 21 अक्टूबर: गांधी शताब्दी अस्पताल, विकासखंड रायपुर।
  • 22 अक्टूबर: विकासखंड डोईवाला परिसर।
  • 23 अक्टूबर: राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला, शिमला बाईपास के पास, विकासखंड सहसपुर।
  • 26 अक्टूबर: रिंग रोड, शिमला बाईपास रोड स्थित रिस्पना रिजॉर्ट के समीप, सीमाद्वार क्षेत्र, देहरादून।

एक ही जगह मिलेंगी कई विभागों की सेवाएं

शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग करेगी। आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग दिव्यांग पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन पत्र उपलब्ध कराएगा।

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से शिविरों में आने वाले दिव्यांगजनों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। बाल विकास विभाग शिविरों का प्रचार-प्रसार करने और आवश्यक प्रपत्रों के संबंध में मार्गदर्शन देने में सहयोग करेगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की टीम आधार कार्ड के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने और नए खाते खोलने में सहायता करेगी। वहीं, प्रधानमंत्री दिव्याशा योजना एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण, पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

इसके अलावा, स्वीप देहरादून की टीम दिव्यांगजनों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ मतदान के दौरान उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करेगी।

शिविरों तक पहुंचने के लिए होगी वाहन व्यवस्था

दिव्यांगजनों को शिविरों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विकासखंडों के अधिकारियों के माध्यम से वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिविरों में आने वाले दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन, जलपान, पेयजल और बैठने जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रशासन की ओर से शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। शिविरों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं अन्य व्यय का भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के अंतर्गत पेंशन शिविर मद से किए जाने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ और सुविधाजनक तरीके से प्रदान किया जाए।

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Next Post

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

Next Post
Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा, आईडी कार्ड पहनकर फील्ड में उतरने के निर्देश

6 months ago
Uttarakhand Police

डीजीपी दीपम सेठ ने तय कीं उत्तराखंड पुलिस की आगामी वर्ष की प्राथमिकताएं

10 months ago
Puja

कोटद्वार: भक्ति एवं श्रद्धा के साथ कोटद्वार पहुंची श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला डोली यात्रा

5 months ago
Protest

देहरादून: मांगों को लेकर टंकी पर कटी रात

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
  • देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
  • आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol