Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे मतदाता और राजनीतिक दल आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 5, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Vijay
1
VIEWS

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित और संग्रहित करेंगे।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के लगभग 79.60 लाख मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उसके घर जाकर संपर्क करने का प्रयास करेगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता निर्वाचन आयोग के ECI-NET ऐप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से मतदाता एक क्लिक पर अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
Congress

दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

July 21, 2026
Vikasnagar

ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा, चकराता में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

July 21, 2026

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे मतदाता और राजनीतिक दल आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस संबंध में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डॉ. जोगदंडे ने सभी दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 22,823 बीएलए तैनात किए जा चुके हैं।

निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने और समय पर अपनी जानकारी सत्यापित कराने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-05-at-17.28.24.mp4

विजय कुमार जोगदंडे,अपर मुख्य निर्वाचन

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

मेजर जनरल स्व. भुवन चंद्र खण्डूडी को श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा को किया याद

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पौधारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

Next Post
Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पौधारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

Meeting

सहकारी योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, 15 जून तक पूरे करें लंबित कार्य: धन सिंह रावत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Police

नैनीताल: 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

4 months ago
Dehradun

डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणी पर गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

3 months ago
Uttarakhand

उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री धामी को संत समाज का आशीर्वाद

9 months ago
Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में बंटा खीर प्रसाद

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
  • रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच
  • दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol