Wednesday, October 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामनगर में तेज रफ्तार कार का कहर, पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर शोक में बैठे पांच लोगों को रौंदा

Crime Patrol by Crime Patrol
October 6, 2026
in उत्तराखंड, दुर्घटना
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Accident
20
VIEWS

रामनगर में देर रात तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। एक ही कार ने लगातार दो स्थानों पर हादसे किए। पहले कार ने रामनगर-रानीखेत रोड पर एक बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद तेलीपुरा क्षेत्र में शोक में बैठे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब एक बजे की है। एक युवक अपने दोस्त की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला था। रामनगर-रानीखेत रोड पर जैन कॉन्फ्रेंस हॉल के पास कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार में तेलीपुरा क्षेत्र की ओर चला गया। यहां एक परिवार में बुजुर्ग के इंतकाल के बाद परिजन घर के बाहर बैठकर शोक मना रहे थे। इसी दौरान बेकाबू कार ने वहां बैठे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायल एक युवक ने बताया कि वे अपने पिता के इंतकाल के बाद घर के बाहर शोक में बैठे थे। इसी दौरान करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार आई। पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद वहां बैठे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। युवक के मुताबिक हादसे में पांच भाई घायल हुए हैं। इनमें तीन का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है, जबकि एक घायल काशीपुर के अस्पताल में और एक रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

हादसे में कार की चपेट में आने से तीन बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक अन्य कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं और कार की वास्तविक रफ्तार कितनी थी।

इसे भी पढ़ें

Anukriti Gusain

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

October 7, 2026
Roorke

रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

October 7, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड SIR में 6.24 लाख नामों पर नोटिस, 57 हजार वोटरों के नाम फिर जुड़ेंगे

October 7, 2026
Uttarkashi

उत्तरकाशी में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा

October 7, 2026

एक ही कार से लगातार दो स्थानों पर हुए हादसों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/download-31.mp4
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/download-32.mp4
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/download-33.mp4

-पीड़ित

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

मसूरी में प्राथमिक विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त, भवन पर मंडराया खतरा

Next Post

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में तीन अवैध क्लीनिक सील

Next Post
swings

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में तीन अवैध क्लीनिक सील

Naresh Bansal

राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने से पहले सांसद नरेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियां

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

The Poly Kids

द पोली किड्स आईएसबीटी शाखा का 19वां वार्षिक समारोह

10 months ago
Police

सेलाकुई पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

5 months ago
AIIMS

एम्स ऋषिकेश में डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, शोध और चिकित्सा शिक्षा पर रहेगा फोकस

3 months ago
Haridwar

हरिद्वार में बासमती धान की क्लस्टर खेती शुरू, 100 एकड़ में पायलट

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष
  • रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
  • उत्तराखंड SIR में 6.24 लाख नामों पर नोटिस, 57 हजार वोटरों के नाम फिर जुड़ेंगे

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Anukriti Gusain

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

October 7, 2026
Roorke

रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

October 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol