Friday, November 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर करें फोकस, डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Crime Patrol by Crime Patrol
November 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarkashi
1
VIEWS

राज्य स्थापना वर्ष-2026 के तहत आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में करियर काउंसलिंग एवं संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें करियर के विभिन्न अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना रहा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, शिक्षा, वन एवं वानिकी, भारतीय सेना, स्वास्थ्य, खेल और संगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और सफलता के लिए जरूरी रणनीति भी साझा की।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को उसके सपनों से दूर ले जाता है, जबकि शिक्षा, संकल्प और सही मार्गदर्शन उसे लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। युवाओं का सही दिशा में आगे बढ़ना राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन नशे की गिरफ्त में आने से उनका व्यक्तिगत भविष्य ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति भी प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे पहले स्वयं को समझना और खुद से संवाद करना जरूरी है। प्रसन्नता, स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, समय का सदुपयोग, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, आत्मविश्वास, धैर्य और संयम सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर पूरे समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

मोबाइल और सोशल मीडिया के बजाय पुस्तकों को बनाएं मित्र

इसे भी पढ़ें

content creators

गुजरात पहुंचे उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, भारत पर्व में करेंगे प्रतिभाग

November 13, 2026
Mohan Yadav

खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव

November 12, 2026
Police

रामनगर: विमला देवी हत्याकांड का खुलासा, सेना के जवान समेत तीन गिरफ्तार

November 12, 2026
Arrest

देहरादून में 14 लाख की दिनदहाड़े डकैती का CCTV आया सामने, दो और गिरफ्तार

November 12, 2026

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने और पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को माता-पिता और अच्छे मित्रों के संपर्क में रहना चाहिए तथा आवश्यकता न होने पर एंड्रॉयड फोन के उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट अपनाने, अच्छे लेखकों की पुस्तकें पढ़ने और निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य, सेना और खेल में करियर के अवसरों की दी जानकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध विभिन्न पदों, उनकी शैक्षिक योग्यताओं और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं, सेवानिवृत्त मेजर आरएस जमनाल ने भारतीय सेना में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित व्यायाम, योग, शारीरिक दक्षता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया। अन्य विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों और उनकी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों ने अधिकारियों से किए सीधे सवाल

संवाद सत्र के दौरान महाविद्यालय की छात्राएं सरण्य थपलियाल और कुमुद पंवार तथा छात्र केशव नौटियाल ने विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न सवाल अधिकारियों के सामने रखे। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक सुझाव दिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज पंत ने जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी मिलती है और उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभियान के संदेश से जुड़ी टी-शर्ट, कप और मोमेंटो वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया गया।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

गुजरात पहुंचे उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, भारत पर्व में करेंगे प्रतिभाग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Gairsain

गैरसैंण विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सभी विधायक देहरादून रवाना

2 weeks ago
Inspection

चारधाम यात्रा मार्ग के पुनर्स्थापना कार्यों का गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

5 months ago
Crime

ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 30 लाख की एमडीएमए और स्मैक बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

4 months ago
MoU

एसआरएचयू और जामिया हमदर्द के बीच शिक्षा व शोध को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • Games
  • Spiele
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर करें फोकस, डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • गुजरात पहुंचे उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, भारत पर्व में करेंगे प्रतिभाग
  • Casino Spinbetter: Umfangreiche Spielautomaten und attraktive Bonusangebote

Category

  • Blog
  • Games
  • Spiele
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttarkashi

नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर करें फोकस, डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

November 13, 2026
content creators

गुजरात पहुंचे उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, भारत पर्व में करेंगे प्रतिभाग

November 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol