उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ऑटोमैटिक पिस्टल और एक मैगजीन के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र का रहने वाला रजत सिंह है, जो पूर्व में भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश में पता चला कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के ज़रिए मध्यप्रदेश से हथियार मंगवा रहा था।
एसटीएफ के मुताबिक पंचायत चुनावों के दौरान हथियारों की संभावित सप्लाई को देखते हुए पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इसी नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी रजत सिंह के पास से .32 बोर की दो पिस्टल, .30 बोर की तीन पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की गई हैं।
एसटीएफ की टीमें अभी भी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी,STF
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post