हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 60 वर्षीय महिला के दिमाग में मौजूद चार ब्रेन एन्यूरिज्म का एक ही सत्र में सफल ऑपरेशन किया। न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने एंडोवास्कुलर कॉइलिंग तकनीक से सभी एन्यूरिज्म को सुरक्षित रूप से बंद किया।
जांच में महिला के दाएं और बाएं मस्तिष्क की नसों में खतरनाक सूजन पाई गई थी, जिनके फटने पर जान का गंभीर खतरा था। विशेषज्ञ टीम ने जांघ से कैथेटर डालकर प्लैटिनम कॉइल के माध्यम से चारों एन्यूरिज्म का इलाज किया। आमतौर पर ऐसे मामलों में अलग-अलग सत्रों की जरूरत होती है, लेकिन एक ही बार में उपचार से जोखिम कम हुआ।
ऑपरेशन के बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही है। इस सफलता ने हिमालयन अस्पताल को जटिल न्यूरो-ऑपरेशनों के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत पहचान दिलाई है। एसआरएचयू अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने पूरी मेडिकल टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post