देहरादून के विकासनगर में आज एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव युवती के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने चचेरे भाई के साथ देर शाम घर से दवाई लेने निकली थी, लेकिन रात तक भी वापस घर नहीं पहुंची। वहीं रात करीब बारह बजे युवती की लाश गांव से कुछ ही दूरी पर सुनसान जगह पर मिली। वहीं घटना के बाद से साथ गया भाई फरार बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस फरार भाई की तलाश में जुटी है।
अजय सिंह, एस एस पी देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post