देहरादून के जीएमएस रोड स्थित आर्य पैलेस में भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर और महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने सहभागिता की।
नेताओं, मातृशक्ति और युवा वर्ग ने रंग-गुलाल व होली गीतों पर नृत्य किया। वक्ताओं ने होली को सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का पर्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post