
सेलाकुई नगर पंचायत मे सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है शहर में बीमारियाँ ना फैले ओर दुर्गंध ना हो इसके लिए खुद नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसका जिम्मा उठाते हुए मोर्चा संभाला लिया है जिसके बाद सुमित खुद कूड़े से भरे वाहन का स्टैयरिंग संभालते हुए नगर की सड़कों पर कूडे के वाहन दौड़ाते नज़र आएं। गली गली जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष खुद कूड़ा कचरा उठा रहें है और कूडे के वाहन का चालक बन कूड़े को शहर से बाहर ले जाकर निस्तारण कर रहें है जब लोगों ने चेयरमैन का यह रूप देखा तो यह तस्वीरें कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गई ओर लोगों ने बड़े पैमाने पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी उसके बाद सराहना ओर आलोचनाओं का बाजार गरम हो गया
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी से उनके इस फैसले की वजह जाननी चाही तो उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने के साथ ही सत्ता धारी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तो वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के इस तरह कूड़ा उठाने के कार्य की सराहना की है कहा कि अगर शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया तो महामारी फैल जायेगी ओर पूरे शहर में दुर्गंध हो जायेगी..
सुमित चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत सेलाकुई
अरशद स्थानीय निवासी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post