
भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में मानसून की झमाझम बारिश के बाद भी लगातार तीर्थ यात्रियों की आमद सुगमता से जारी है,श्रद्धालु बड़ी तत्परता के साथ भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं साथ ही बदरी पुरी के आसपास के रमणीक तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं,मंगलवार 26 अगस्त को जहां करीब 2400 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन किए वही बद्रीनाथ धाम के श्री कपाट खुलने से अबतक इस सीजन में बदरी पुरी करीब 12लाख 80हजार तीर्थ यात्रियों की आमद दर्ज हुई है..
बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बदरी धाम में श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन पूजन को लेकर बेहतर प्रबन्धन किया गया है,मंदिर स्टाफ द्वारा हर एक श्रद्धालु को मंदिर में आसानी से दर्शन हो सके इसके लिए अच्छी तरह ब्रीफिंग दी गई है,आने वाले दिनों में श्राद्ध पक्ष के साथ साथ नव रात्रि पर्व को देखते हुए धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है,,
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post