
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम निर्माण के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में उन्होंने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों के वेतन संबंधी समस्या पर भी चर्चा की। सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव स्वास्थ्य से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि वेतन भुगतान सम्बन्धी मामले का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि उपनल कर्मियों को समय पर वेतन प्राप्त हो और स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।
सैनिक कल्याण मंत्री ने आगामी सितम्बर माह में प्रस्तावित शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम ‘‘शहीद सम्मान यात्रा‘‘ की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post