काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाएगी।
रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के संकल्प पर कायम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post