देहरादून के ऐतिहासिक खाराखेत नमक सत्याग्रह स्थल पर आयोजित मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खड़क बहादुर बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद की स्मृति में “शहीद खड़क बहादुर वाटिका” बनाने की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि खाराखेत का यह स्थल देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। कार्यक्रम में सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि दी गई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post