CIMS & UIHMT Group of Colleges, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत छात्र-छात्राओं ने बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और गोला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में कई मुकाबलों में नीलकंठ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए, जबकि नंदा देवी, पंचाचूली और त्रिशूल हाउस के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश पंचोली उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को नशे व मोबाइल गेम्स से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में संस्थान के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 12 मार्च को होगा।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post