श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कार्यरत सहायक अभियंता गिरीश देवली, दफेदार कुलानंद पंत तथा सहायक लक्ष्मण सिंह नेगी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने तीनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। केदारनाथ धाम में आयोजित समारोह में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में गिरीश देवली को स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बदरीनाथ धाम के अतिथि सभागार में दफेदार कुलानंद पंत को सम्मानित किया गया, जिसमें उनके परिजन भी शामिल रहे।

इसी प्रकार, श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में सहायक लक्ष्मण सिंह नेगी को शॉल, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र प्रदान कर विदाई दी गई। सभी समारोहों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post