विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि कुछ माह पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर के विद्यालय प्रबंधन ने मोर्चा से दो बड़े कक्षों के निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराये जाने की मांग की थी, जिस पर मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लि.) प्रबंधन से सीएसआर मद से दो कक्षों के निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया था, जिसके क्रम में पिटकुल द्वारा फरवरी 2026 में 41 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है; जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी उपलब्धि है|

नेगी ने कहा कि कि उक्त विद्यालय में लगभग 650 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं, लेकिन पर्याप्त कक्ष (क्लास रूम्स) न होने की वजह से छात्रों को बहुत असुविधा हो रही थी | विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण होने से छात्रों की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान हो जाएगा | पूर्व में भी मोर्चा द्वारा उक्त विद्यालय में यूजेविएनएल के सीएसआर मद एक बड़े हॉल का निर्माण कराया गया था | छात्रों की हर सुख- सुविधा के लिए हमेशा साथ खड़ा है मोर्चा
Reported By: Arun sharma














Discussion about this post