
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का कार्यक्रम बनाया था। इस क्रम में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एमडीडीए (MDDA) कार्यालय के पास एकत्र हुए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नेहरू कॉलोनी थाने भेज दिया।
महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने बताया कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड, भू-कानून, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, शराब नीति और माफिया राज जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।
उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है और उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि उत्तराखंड की जनता से जुड़े इन मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post