Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में नशे के खिलाफ सख्त अभियान, कॉलेजों में ड्रग्स टेस्टिंग और GIS टैगिंग के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को नारकोटिक्स समिति से जोड़ा जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 2, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे की मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को नारकोटिक्स समिति से जोड़ा जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के लिए इस विषय को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएं।

डॉ. चौहान ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए गंभीर चुनौती है। नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने औषधि विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जिले की दवा फैक्ट्रियों और मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने तथा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों के समन्वय से विशेष टास्क फोर्स गठित कर सरकारी और निजी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त पैडलरों और संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उनकी जीआईएस टैगिंग करने पर भी जोर दिया, ताकि निगरानी और कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
bulldozer

खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

September 5, 2026
Bhim Army

ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

September 5, 2026
Haridwar

हरिद्वार में विशाल महिला संत समागम आयोजित, प्रेम-भक्ति और सद्भाव का दिया संदेश

September 5, 2026

बैठक में विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सभी शिक्षण संस्थानों की एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और एनसीओआरडी/मानस पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। इसके लिए शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), औषधि नियंत्रक विभाग और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को जागरूक करने तथा प्रत्येक नागरिक तक मानस हेल्पलाइन और पोर्टल की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और प्रभावी सूचना तंत्र के माध्यम से ही नशे के अवैध नेटवर्क को समाप्त किया जा सकता है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, सजग इंडिया ने चलाया जागरूकता अभियान

Next Post

रामनगर में गुलदार के हमले में महिला हुई गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत का माहौल

Next Post
Ramnagar

रामनगर में गुलदार के हमले में महिला हुई गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत का माहौल

Family

दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी, परिवार की बढ़ी चिंता

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

climate change

पर्वतीय समुदायों और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों की चर्चा

1 year ago
plants

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

2 months ago
journalists

पत्रकारों के लिए रेलवे कंसेशन बहाली पर सहमति, आंदोलन को मिली बड़ी सफलता

9 months ago
उत्तराखंड: “मनरेगा खत्म कर रही मोदी सरकार”, कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का ऐलान— 10 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज

उत्तराखंड: “मनरेगा खत्म कर रही मोदी सरकार”, कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का ऐलान— 10 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
  • सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान
  • खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

September 5, 2026
सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol