Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी, परिवार की बढ़ी चिंता

Crime Patrol by Crime Patrol
June 3, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Family
2
VIEWS

उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें पिछले कई दिनों से दुर्गम पहाड़ियों, जंगलों और ट्रेकिंग मार्गों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं। वहीं, हर गुजरते दिन के साथ बबीता के परिवार की चिंता और पीड़ा भी बढ़ती जा रही है।

लापता युवती के पिता गोपाल पांडे ने भावुक होकर कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि उनकी बेटी सकुशल घर वापस लौट आए। उन्होंने बताया कि बबीता पढ़ाई में बेहद मेधावी है और वर्तमान में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट-टाइम नौकरी भी करती है और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।

गोपाल पांडे ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद वह पैरों से पूर्ण रूप से दिव्यांग हो गए और तब से चल-फिर नहीं पाते। उन्होंने प्रशासन और बचाव दलों से बेटी को जल्द खोज निकालने की अपील करते हुए कहा, “मेरी बेटी ट्रैकिंग के लिए गई थी, हमें क्या पता था कि उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। हम हर पल उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।”

परिवार की पीड़ा उस समय और अधिक छलक उठी जब बबीता की दादी लक्ष्मी पांडे अपनी पोती को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रशासन से अपील की कि किसी भी तरह उनकी पोती को सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने कहा कि चार से पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बबीता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी बहू और बड़ा पोता हर्षित पांडे उत्तरकाशी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों के साथ लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
bulldozer

खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

September 5, 2026
Bhim Army

ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

September 5, 2026
Haridwar

हरिद्वार में विशाल महिला संत समागम आयोजित, प्रेम-भक्ति और सद्भाव का दिया संदेश

September 5, 2026

लक्ष्मी पांडे ने कहा कि पूरा परिवार कई दिनों से चिंता और बेचैनी में है। उनकी बस एक ही प्रार्थना है कि उनकी पोती सुरक्षित मिले और जल्द घर लौट आए। बबीता दो भाइयों की इकलौती बहन और परिवार की सबसे बड़ी संतान है। उसके दोनों भाई हर्षित पांडे और तनुज पांडे रामनगर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार में माता, पिता और दादी हैं। वर्तमान में बबीता की मां और बड़ा भाई उत्तरकाशी में मौजूद हैं, जबकि घर पर छोटा भाई तनुज, दादी और दिव्यांग पिता उसकी राह देख रहे हैं।

गौरतलब है कि 29 मई को बबीता अपने दो अन्य साथियों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई थीं और गोई नामक स्थान पर रुकी थीं। 30 मई को ट्रेकिंग के दौरान वह अचानक लापता हो गईं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमें डॉग स्क्वॉड तथा ड्रोन की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने कोतवाली मनेरी में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरे रामनगर और उत्तराखंड की निगाहें अब इस अभियान पर टिकी हैं। परिवार, रिश्तेदार और स्थानीय लोग बबीता की सकुशल वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी।

 

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-03-at-10.35.06.mp4

गोपाल पांडे, लापता युवती के पिता

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-03-at-10.35.06-1.mp4

बुजुर्ग लक्ष्मी पांडे,
दादी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रामनगर में गुलदार के हमले में महिला हुई गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत का माहौल

Next Post

रामनगर की आस्था अग्रवाल बनीं सहायक आयुक्त राज्य कर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Next Post
Family

रामनगर की आस्था अग्रवाल बनीं सहायक आयुक्त राज्य कर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Meeting

चारधाम यात्रा में सुरक्षा सर्वोपरि, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर रोक : CM धामी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Adi Gaurav Mahotsav

तीन दिवसीय आदि गौरव महोत्सव का रंगारंग समापन

10 months ago
Haridwar

हरिद्वार में कांग्रेस ने बाबा साहेब अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

9 months ago
Haridwar

180 किलोमीटर कंधों पर पति को लेकर हरिद्वार पहुंची पत्नी, शिवभक्ति ने जीता सबका दिल

1 month ago
Press Club

उत्तरांचल प्रेस क्लब में नवमी पर कन्या जिमाई और हवन का आयोजन

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
  • सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान
  • खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

September 5, 2026
सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol